google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनुमुला रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ...

Dec 7, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

तेलंगाना- कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी के आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 56 वर्षीय रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी गठबंधन के कुछ नेता भी शामिल हो सकते हैं |


मिली जानकारी के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के साथ ही छह अन्य नेताओं के भी राज्य में मंत्री के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है. हालांकि कांग्रेस ने इसे लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है. पार्टी के सूत्रों ने कहा कि कम से कम 5-6 मंत्री गुरुवार को शपथ लेंगे. शपथ लेने वाले संभावित मंत्री पद के उम्मीदवारों में भट्टी विक्रमार्क, सीताक्का, उत्तम कुमार, पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू और थुम्मला नागेश्वर राव का नाम शामिल है |


शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके डिप्टी डी के शिवकुमार के भी शामिल होने की संभावना है. शिवकुमार हैदराबाद में सीएलपी बैठक के समन्वय के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा नियुक्त एआईसीसी पर्यवेक्षकों में भी शामिल थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html