एक और पाकिस्तानी लड़की ने भारतीय युवक से शादी की, वीजा नहीं मिला तो ऑनलाइन कर लिया निकाह.....

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के बाद एक अन्य पाकिस्तानी महिला ने भारतीय युवक से शादी कर ली है, मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी लड़की ने भारत में राजस्थान के रहने वाले युवक से ऑनलाइन शादी की और निकाह की सभी रस्में वर्चुअल तरीके से निभाई गईं, एक क़ाज़ी ने शादी संपन्न कराई और कराची में मौजूद दुल्हन ने कहा - "क़बूल है".यह खास ऑनलाइन निकाह जोधपुर में हुआ, जोधपुर के रहने वाले ठेकेदार मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी महिला अमीना से शादी की है |
शादी कराची में होने वाली थी लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण निकाह ऑनलाइन किया गया, इस अनोखी शादी में अरबाज और अमीना के परिवार वालों ने ऑनलाइन रस्में निभाईं, दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े. कार्यक्रम स्थल पर लैपटॉप के साथ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं, दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि दुल्हन पाकिस्तान से जोधपुर आएगी, वहां की लड़कियां और उनके परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं, वहां हमारे रिश्तेदार भी हैं, अब हम वीजा की तैयारी करेंगे, हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है, अगर हम निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से मिल जाएगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments