अमेरिका राष्ट्रपति की दौड़ में एक और भारत वंशी शामिल ......

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से तीसरे भारतवंशी ने दावा ठोक दिया है. इनका नाम हर्षवर्धन सिंह (38) है, जो पेशे से इंजीनियर हैं. हर्षवर्धन से पहले निक्की हेली और विवेक रामास्वामी भी 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से दावेदारी जता चुके हैं |
ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए हर्षवर्धन ने कहा,'मैं जीवनभर एक समर्पित रूढ़िवादी रिपब्लिकन रहा हूं. मैंने हमेशा अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी को फॉलो किया है. मैंने न्यूजर्सी में रिपब्लिकन पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए काफी मेहनत की है.' हर्षवर्धन ने फेडरल इलेक्शन कमीशन के सामने अपनी उम्मीदवारी दाखिल कर दी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments