कनाडा में हुई भारत से फरार एक और गैंगस्टर की हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
जहां एक तरफ सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है. तो वहीं एक बड़ी खबर सामने आई है कि कनाडा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या हो गई है. आरोपी सुक्खा खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था और एनआईए की वॉटेंड लिस्ट में शामिल था. गुरुवार को किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है. सुक्खा कनाडा में बैठकर भारत में अपने गुर्गों के जरिए रंगदारी या उगाही का काम भी करता था. सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके ने कनाडा भागने के लिए 2017 में जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र प्राप्त किया, जबकि उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments