google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

HRTC को घाटे से उबारने के लिए निगम प्रबंधन का एक और प्रयास...




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शिमला - एचआरटीसी को घाटे से उबारने के लिए निगम प्रबंधन नए-नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अब प्रदेश से बाहरी राज्यों को जाने वाले यानी इंटरस्टेट रूटों का भी निगम आकलन करेगा कि किन रूटों पर कमाई अधिक है और किन रूटों पर कम। जिन रूटों पर निगम को बहुत कम इनकम हो रही है, उन रूटों का आकलन कर निगम उक्त रूटों पर बसों के संचालन का समय सहित अन्य सुधार करेगा। इस सुधार से यात्रियों को भी विभिन्न स्टेशनों से बस सुविधा मिलेगी, वहीं लोग सीधे बाहरी राज्यों के लिए निगम की बसों में सफर कर सकेंगे। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एचआरटीसी द्वारा उन इंटरस्टेट रूटों का आकलन किया जाएगा, जिन रूटों से काफी कम इनकम हो रही है। निगम प्रबंधन द्वारा ऐसे रूटों का पिछले एक साल का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।


इसमें देखा जाएगा कि उक्त रूटों पर निगम को प्रति किलोमीटर कितना घाटा हो रहा है। माह की कितनी इनकम है। हर माह निगम को उक्त रूट से कितना घाटा हो रहा है। इसके साथ-साथ निगम प्रबंधन द्वारा घाटे की वजह का आकलन भी किया जाएगा। निगम के अभी तक के आकलन में यह भी सामने आया है कि कई रूटों पर टाइमिंग एक होने से रूटों पर निगम को इनकम कम हो रही है, ऐसे में अब निगम प्रबंधन द्वारा सभी आरएम को निर्देश दिए गए हैं कि घाटे में चल रहे इंटरस्टेट रूटों का आकलन किया जाए और आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर निगम प्रबंधन को भेजी जाए ताकि उक्त रूटों में कुछ संशोधन कर चलाया जाए और घाटे को कम किया जाए सके। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि निगम का घाटा कम करने के लिए घाटे में चल रहे इंटर स्टेट रूटों का आकलन करवाया जा रहा है। इसके लिए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि आकलन के बाद उक्त रूटों पर इनकम बढ़ाने के लिए सुधार किया जा सके।

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html