google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पांढुर्णा को नया जिला बनाने की घोषणा, CM शिवराज बनाएंगे हनुमान लोक.....

Aug 25, 2023
2 min read



























































विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जनसभा और रैलियां कर रहे हैं। साथ ही, हर क्षेत्र के हितों को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान लगातार घोषणाएं भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हनुमान लोक का भूमिपूजन किया। जामसांवली मंदिर में बन रहे हनुमान लोक पर 314 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांढुर्णा, नांदनवाड़ी और सौसर को मिलाकर नया जिला बनाने की घोषणा भी की।


मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर में “हनुमान लोक” का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। 26.50 एकड़ में बन रहे ‘हनुमान लोक’ के प्रथम चरण का कार्य 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। शिवराज ने कहा कि ‘हनुमान लोक’ दिव्य तथा भव्य लोक भारत की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि राम जी के आशीर्वाद से छिंदवाड़ा जिले के जामसांवली में हनुमान लोक बनने जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि महाकाल लोक की तरह ही हनुमान लोक भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनकर उभरेगा। हनुमान जी का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे, यही कामना करता हूं।


छिंदवाड़ा दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘मेरे जीवन का यह अद्भुत क्षण है। भगवान श्रीराम और सीता मां के चरणों में प्रणाम कर हमने आज श्री हनुमान लोक का भूमि पूजन किया है। यह अद्भुत सिद्ध स्थल है।’ मुख्यमंत्री इससे पहले नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। पांढुर्णा, नांदनवाड़ी और सौसर अभी छिंदवाड़ा जिले का हिस्सा है। राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में शिवराज 8.34 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की ऋण राशि वितरित करेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html