google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान, विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक......

Sep 1, 2023
1 min read































































विपक्षी महागठबंधन इंडिया की मीटिंग में 13 सदस्यों की समन्वय समिति के गठन का फैसला लिया गया है। इस समिति में टीएमसी के अभिषेक बनर्जी, शिवसेना के संजय राउत, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, एनसीपी के शरद पवार, कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल शामिल होंगे। इसके अलावा उमर अब्दुल्ला, हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव भी इसका हिस्सा होंगे। इसके अलावा गठबंधन ने अपना नारा भी फाइनल कर लिया है। इस स्लोगन में भारत और इंडिया दोनों को शामिल किया गया है। यह स्लोगन है- जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।


समाजवादी पार्टी के नेता जावेद खान, जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह, सीपीआई के नेता डी. राजा और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को भी समिति में जगह दी है। INDIA गठबंधन के लिए किसी एक वरिष्ठ नेता को संयोजक बनाए जाने की भी चर्चा थी, लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। नीतीश कुमार और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम संयोजक के तौर पर चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि गठबंधन के लिए संयोजक के पद पर शायद आज फैसला न हो पाए। यही नहीं संयोजक भी कोई एक ही हो सकता है और उसे लेकर खींचतान की स्थिति न हो, इसलिए इस पर कोई बात नहीं की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html