राजस्थान के नए सीएम का ऐलान कभी भी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबको चौंका दिया, मध्य प्रदेश में बड़े बड़े चेहरों को दरकिनार कर कमान मोहन यादव को सौंपी गई, तो छत्तीसगढ़ की बागडोर विष्णुदेव साय को. ऐसे में सवाल यही है कि राजस्थान में क्या होगा? क्या राजस्थान में भी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के पैटर्न पर नए चेहरे पर दांव लगाएगी या एक बार फिर से वसुंधरा राजे को आजमाएगी, चर्चा जोरों पर है,और सस्पेंस भी बरकरार है |
राजस्थान में आज विधायक दल की बैठक है, केंद्र ने राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया है. तीनों नेता जयपुर पहुंच गए हैं | राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे से वन टू वन मीटिंग की है. उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राजनाथ से फोन पर बात की है | राजस्थान में बीजेपी के नए विधायकों से सीएम चेहरे को लेकर राय लेंगे, इसके बाद बीजेपी आलाकमान की मुहर के बाद आज सीएम पद का ऐलान हो जाएगा, बैठक से पहले बीजेपी विधायक कालूराम मेघवाल ने दावा किया कि वसुंधरा राजे ही सीएम बनेंगी, निश्चित वही बनेगी, पूरा राजस्थान राजे के साथ है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments