google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आचार संहिता और चुनाव तारीखों का ऐलान....जाने कब

Oct 3, 2023
1 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, सहित पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक चुनाव होना है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है लोग आचार संहिता और चुनाव की तारीखों को लेकर कयास लगाने लगे हैं। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि निर्वाचन आयोग इसी महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकती है। लेकिन फिलहाल हमें अधिकारिक ऐलान का इंतजार करना पड़ेगा।


मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन विभाग ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इससे पहले मौजूदा महीने के पहले सफ्ताह में अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से वोटर लिस्ट काे अंतिम रूप देने और नए मतदान केन्द्र सहित अन्य चुनावी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से राजस्थान सहित पांच अन्य राज्यों छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजाेरम में भी चुनाव कराए जाएंगे और इन सबकी घोषणा एक साथ ही कराई जाएगी। हालांकि चुनाव के लिए मतदान, नामांकन की अधिसूचना अलग-अलग दिन होगी। मतगणना के साथ ही नतीजे सभी राज्यों के एक ही दिन आएंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html