केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश सन्यास लेने की घोषणा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महाराष्ट्र में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने दशहरा के मौके पर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि वो अब सक्रिय राजनीति से हट रहे हैं, इसका कोई दूसरा कारण नहीं है बल्कि उन्हें अब सियासत में मन नहीं लग रहा है, दरअसल नीलेश राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, मैं अब सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट ले रहा हूं. अब मेरा राजनीति में मन नहीं लग रहा है, कोई दूसरा कारण नहीं है |
उन्होंने आगे कहा, कि उन्हें चुनाव वगैरह लड़ने में भी कोई दिलचस्पी नहीं है. बीजेपी में उन्हें बहुत प्यार मिला. पार्टी संगठन में काम करने का मौका मिला. उन्होंने कहा, मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मैं एक छोटा आदमी हूं लेकिन, 19-20 साल की राजनीति में मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. लोग भले ही टिप्पणी करें, लेकिन जिस चीज में दिल नहीं लगता है वहां खुद का या फिर दूसरों का समय बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है, जाने-अनजाने में किसी का दिल दुखाया हूं तो उसके लिए मैं माफी चाहता हूं |
बीजेपी के लिए बड़ा झटका
नीलेश राणे का सक्रिय राजनीति से रिटायर होने का ऐलान किया जाना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, महाराष्ट्र की सियासत में पहले से ही उथल-पुथल मची है ऐसे में नीलेश राणे की ओर से संन्यास का ऐलान किया राज्य बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं है, नीलेश राणे के संन्यास के ऐलान के साथ ही राज्य की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments