google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पाकिस्‍तान में नसरुल्‍ला संग रह रही अंजू इस महीने आने वाली है भारत......

Oct 4, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पाकिस्‍तान में नसरुल्‍ला के साथ रहने वाली अंजू अब भारत लौट रही हैं। ‎मिली जानकारी के अनुसार अंजू ने खुद इसका ऐलान किया है कि वह अक्‍टूबर में अकेले भारत वापस लौटेंगी। सूत्रों की मानें तो अंजू ने कहा है कि पहले उसका अकेले भारत जाने का इरादा है और बाद में नसरुल्‍ला को भी बुलाएंगी। अंजू ने कहा कि उन्‍हें अपने बच्‍चों की बहुत याद आ रही है और उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। हालां‎कि अंजू भले ही यह कहें ‎कि बच्‍चे मेरा इंतजार कर रहे हैं, ले‎किन अंजू के पहले पति अरविंद पुलिस में पहले ही शिकायत दर्ज करा चुके हैं और अब जांच की भी मांग की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि अंजू को आईएसआई से मदद मिली।


ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्‍या अंजू को भारत पहुंचने पर हिरासत में लिया जाएगा? कहा तो यह भी जा रहा है ‎कि पाकिस्‍तान जाकर अंजू अब नसरुल्‍ला से शादी करके इस्‍लाम अपना चुकी हैं और उनका नया नाम फातिमा हो गया है। वह इस समय खैबर पख्‍तूनख्‍वा इलाके में नसरुल्‍ला के साथ जिंदगी बिता रही हैं। हालां‎कि अंजू सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव हैं और अक्‍सर डांस करने और घूमने के वीडियो डालती रहती हैं। अंजू ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह भारत वापस जाने वाली हैं। वहीं नसरुल्‍ला ने भी भारतीय मीडिया से बातचीत में इसे स्‍वीकार किया था। नसरुल्‍ला ने कहा था कि अंजू मानसि‍क रूप से परेशान है।


वह अपने बच्‍चों को बहुत याद कर रही है। नसरुल्‍ला ने अंजू के मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य पर चिंता जताई है और जोर देकर कहा है कि यह उसके लिए अच्‍छा होगा कि वह भारत लौट जाए। इससे अंजू अपने बच्‍चों से मिल सकेगी। अंजू की एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि अंजू के पति अरविंद के पास उसके दोनों बच्‍चे हैं। अंजू अगर अरविंद के पास जाती है तो विवाद फिर से भड़क सकता है। अंजू ने यह भी कहा था कि वह अपने बच्‍चों को लेकर पाकिस्‍तान जाएगी। अंजू अगर ऐसा करती है तो उसका अरविंद के साथ कानूनी विवाद शुरू हो सकता है। अरविंद का दावा है कि अभी तलाक भी नहीं हुआ है। पाकिस्‍तान जाकर अंजू ने नसरुल्‍ला से निकाह कर लिया। पाकिस्‍तान में उसे जमीन और बड़े पैमाने पर गिफ्ट भी मिला था। पाकिस्‍तान की सरकार ने अंजू का वीजा भी एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html