अंजू का बदला सुर कहा मुझे भारत जाना है...........

सीमा के बाद सुर्ख़ियों में रही अंजू की फिर एक बार कुछ ऐसी खबर सामने आई है जो हैरान करने वाली है | राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान गई अंजू ने अपना सुर बदल दिया हैं अब उसने कहा है कि वो कैसे भी भारत वापस लौटना चाहती है | उसने कहा मैं बहुत दुखी हूं | जो सोचा था, वैसा नहीं हुआ है | मेरी वजह से मेरी फैमिली को जलील होना पड़ा है | मुझे अपने बच्चों की दिनरात याद आती है|
BBC की रिपोर्ट के अनुसार, अंजू ने कहा है कि वो इस वक्त पाकिस्तान में बहुत खुश है | सभी उसका बहुत ख्याल रख रहे हैं, लेकिन उसका मन है कि वो भारत वापस जाए और अपने बच्चों से मिले. उसे बच्चों की फ्रिक हो रही है | वह बहुत परेशान है | बच्चों से मिलना चाहती है | अंजू ने कहा कि वह चाहती है कि भारत लौटकर वह सभी सवालों का सामना करे | मैं जिस प्लानिंग से आई थी | कुछ सोचा था और कुछ हो गया | जल्दबाजी में कुछ न कुछ हमसे भी मिस्टेक हो गईं | ये सब मेरी वजह से हुआ है | इस वजह से मैं बहुत दुखी हूं | यहां जो कुछ भी हुआ है, उसकी वजह से वहां मेरी फैमिली को बहुत जलील किया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments