google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अंजू :- भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर बड़ा खुलासा, पिता ने इस राज से उठाया पर्दा....

Jul 25, 2023
2 min read











हिंदुस्तान से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर लगातार नए-नए दावे किए जा रहे हैं | इस बीच अंजू के पिता ने बड़ा खुलासा किया है और दावा किया है कि वह 'मानसिक रूप से परेशान और सनकी' है | इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अंजू का पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ कोई प्रेम प्रसंग नहीं चल रहा है, बता दें कि राजस्थान की रहने वाली अंजू पाकिस्तान गई हैं और इससे पहले यह दावा किया जा रहा था कि वह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से मिलने गई हैं | 20 साल से चल रही अंजू और उनके पिता के बीच अनबन :- अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने ग्वालियर जिले के टेकनपुर शहर के पास बौना गांव में संवाददाताओं से कहा,'मुझे इसके बारे में कल ही पता चला. मेरे बेटे ने मुझे बताया कि दीदी वहां (पाकिस्तान) गई हैं, लेकिन मुझे इसके बारे में पता नहीं है. उसकी करीब 20 साल पहले शादी हुई थी और वह भिवाड़ी (राजस्थान के अलवर जिले में) चली गई थी, जिसके बाद से मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं है. मेरा घर खाली रहने के कारण अभी मैं यहीं रह रहा हूं. मैं समय-समय पर (हरियाणा के फरीदाबाद से) यहां आता रहता हूं |'

दामाद सरल, जबकि बेटी सनकी :-

अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस ने दावा किया,'वह टेकनपुर नहीं आई, क्योंकि मैंने उसे कभी बुलाया नहीं था, वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है |' उन्होंने बताया कि जब वह तीन साल की थी तब से वह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने मामा के साथ रह रही है, उन्होंने कहा, 'यह उसकी ओर से गलत है कि वह किसी को बताए बिना पाकिस्तान चली गई, उसके दो बच्चे हैं और दोनों अपने पिता के साथ हैं. मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है. मुझे नहीं पता कि वह कब पाकिस्तान गई. मेरा दामाद बहुत ही सरल व्यक्ति है, जबकि बेटी सनकी है |

अंजू के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी का उसके दोस्त के साथ प्रेम संबंध नहीं होगा. वह कभी इन सब में नहीं पड़ेगी, वह आजाद स्वभाव की है और वह किसी भी पुरुष के प्यार में नहीं पड़ेगी, इसकी मैं गारंटी दे सकता हूं. वह 12वीं तक पढ़ी है और किसी कंपनी में नौकरी करती है, मैंने उसे उसके सनकी स्वभाव के कारण छोड़ दिया, क्योंकि वह इससे बाहर नहीं आ पा रही थी |' डबरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने कहा, 'हमें इस मामले के बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला. हमने सुना है कि वह वैध वीजा पर वहां गई है। वह कई साल पहले इस क्षेत्र को छोड़ चुकी है |'

वीजा खत्म होने पर भारत लौट आएगी अंजू :-

अंजू के पाकिस्तानी मित्र नसरुल्ला ने सोमवार को कहा कि उससे मिलने आई भारतीय मित्र 20 अगस्त को वीजा समाप्त होने पर भारत लौट आएगी. उन्होंने उनके बीच किसी भी प्रेम संबंध की खबरों को खारिज कर दिया. नसरुल्ला (29) ने कहा कि उनकी 34 वर्षीय अंजू से शादी करने की कोई योजना नहीं है. अंजू उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहती हैं. नसरुल्ला और अंजू 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे |


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html