google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जन्मदिन पर दुबई नही ले जाने पर नाराज पत्नी ने पति को मारा मुक्का, हुई मौत...

Nov 26, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपने पति के मुंह पर मुक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने को लेकर अपने पति निखिल खन्ना से नाराज थी. घटना शुक्रवार दोपहर वानवड़ी इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था.


वानवड़ी थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी रेणुका (36) का 18 सितंबर को जन्मदिन था. वह इसे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं किया.'


उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, पांच नवंबर को उनकी शादी की सालगिरह भी थी और वह पति से अच्छे उपहार की उम्मीद कर रही थी. इसके अलावा महिला इसलिए भी परेशान थी क्योंकि वह अपने रिश्तेदार के जन्मदिन के लिए दिल्ली जाना चाहती थी, लेकिन पति से इस मांग को भी पूरा नहीं किया.'


इन्हीं बातों को लेकर शुक्रवार को दंपति में तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर महिला ने पति की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे काफी खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया. पड़ोसियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खन्ना को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html