google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नाराज वकील ने कोर्ट के छत से मार दी छलांग, इस बात से था नाराज....

Feb 3, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पटना- पटना हाईकोर्ट में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब पत्नी से झगड़े के बाद अधिवक्ता पति ने हाईकोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पहली मंजिल के नीचे शेड होने के चलते वह नीचे नहीं गिरे। और छज्जे पर अटक गए। वहीं वकील के छलांग लगाने के बाद परिसर में हो हल्ला मच गया।

इस घटना में छलांग लगानेवाले अधिवक्ता को मामूली चोट आई है। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमे पर हाईकोर्ट की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई। जिसके बाद यह घटना घटी। दरअसल वकील का पत्नी से दहेज को लेकर कोई केस चल रहा था। इस मामले में कोर्ट ने वन सेटलमेंट का आदेश दिया था। जिसे वकील मानने को तैयार नहीं था। और इसी के चलते पहली मंजिल से छलांग लगा दी। और फिर शेडनुमा छज्जे पर गिर पड़े। इस दौरान वकील को मामूली चोटें आई है। इस घटना का वहां मौजूद वकीलों ने वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक 498ए का मामला था। वकील ने मामले को रद्द करने की अर्जी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। और वकील पर बड़ा जुर्माना भी लगाया है। केस खारिज होने के बाद वकील ने कोर्ट बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। वकील के हाई वोल्टेज ड्रामा से काफी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html