google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अजित पवार के कार और उनके काफिले पर गुस्साए किसानों ने प्याज और टमाटर फेंके.....

Oct 8, 2023
1 min read



































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नासिक । महाराष्ट्र के नासिक में सैकड़ों गुस्साए किसानों ने अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने शनिवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार के कार और उनके काफिले पर प्याज और टमाटर फेंके। यह घटना तब हुई, जब पवार ओझर हवाई अड्डे से डिंडोरी जा रहे थे, तभी उनके वाहनों के काफि‍ले को गुस्साए किसानों ने रोक दिया। उन्‍होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाकर कारों को प्याज और टमाटर से निशाना बनाया।

किसानों ने वीआईपी काफिले को काले झंडे दिखाए, प्याज पर निर्यात शुल्क वापस लेने और किसानों के लिए उचित आजीविका सुनिश्चित करने के लिए टमाटर के लिए अच्छा समर्थन मूल्य देने की मांग की।


प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, हम सरकार की नीतियों की निंदा करते हैं, किसान मर रहे हैं, हम प्याज पर निर्यात शुल्क वापस लेना और टमाटर के लिए उपयुक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य चाहते हैं। निकटवर्ती कलवान से पुलिस का एक बड़ा दल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।गौरतलब है कि मई-अगस्त के बीच टमाटर की कीमतें 200 रुपये से अधिक होने के बाद, अब खुदरा दरें 12-18 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं। इसी तरह, नासिक में प्याज के थोक कारोबारी इस पर निर्यात शुल्क हटाने की मांग को लेकर 13 दिनों की हड़ताल पर चले गए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html