google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ओवरब्रिज नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन...

Dec 22, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इंदौर - दौरान आलमपुर फोरलेन सड़क निर्माण के जोड़ पर ओवरब्रिज नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे के फेस टू में सीताडोगंरी से टिमरनी तक सडक़ निर्माण प्रगतिरत है. आलमपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने आलमपुर जोड़ पर एकत्रित होकर सडक़ निर्माण के दौरान ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर सडक़ पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया. धरना स्थल पर पहुंचे नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारी और चिचोली थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा |


इस दौरान डोमासिग कुमरे, पतिराम कुमरे, सरपंच सुलंती परते, नितिन सिंह चौहान, निखिल राठौर, दिलीप ईवने, छोटेलाल मर्सकोले, ओमप्रकाश चंदेलकर, विजय राठौर ने बताया कि आलमपुर जोड से एक रास्ता लक्कड़जाम, सिंगार चौड़ी, मोतीपुर, रतनपुर होकर भीमपुर की ओर जाता है, यहां ओवरब्रिज प्रस्तावित नहीं होने से सडक़ दुर्घटना बढ़ेगी एवं मवेशियों सहित ग्रामीणों का आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ज्ञापन के माध्यम से जनहित में आलमपुर जोड ओहर ब्रिज बनाने मांग की है. इस दौरान सीताराम यादव, लक्ष्मण बरकड़े, सवाल धुर्वे, अनिल कुमरे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे |


बालक आश्रम शाला पोडार में पदस्थ अधीक्षक देवीप्रसाद यादव को आश्रम शाला के रखरखाव के लिए संभागीय आयुक्त जनजाति कार्य एवं अनुसूचित विकाश नर्मदापुरम जे पी यादव द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. बताया जाता है कि विस्थापित गांव पोडार में संचालित आश्रम शाला को केसला में संचालित किया जा रहा है. जिसमें आदिवासी वर्ग के कक्षा पहली से पांचवी तक के 100 बालक रहकर पढ़ाई कर रहे है. को जिला स्तरीय बैठक इसी आश्रम शाला में रखी गई थी, जिसमें विभाग के सभी अधिकारी शामिल हुए थे. आश्रम के रखरखाव के लिए शाला के अधीक्षक देवीप्रसाद यादव को सम्मानित किया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html