google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उपराष्ट्रपति का उपहास उड़ाने से भाजपा में रोष गुरुवार राहुल गांधी का पुतला दहन......

Dec 21, 2023
2 min read




























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

भाजपा करेगी राहुल गांधी का पुतला दहन अध्यक्ष जयंती पटेल ने जताई नाराजगी -

भारत की संसद के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने और उपहास उड़ाने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है जहां एक ओर जानकर इस कृत्य को खासा अव्यावहारिक बता रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी भी तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बैनर्जी और कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी के इस कृत्य पर खासा रोष व्यक्त कर रही है आपको बता दें की मंगलवार को संसद भवन के सामने तृणमूल कांग्रेस के नेता द्वारा उपराष्ट्रपति की नकल उतार कर उपहास उड़ाया जाता है और कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी इस हरकत का लाइव वीडियो बनाते है और इस कृत्य में सहयोगी की तरह खड़े रहते हैं ।


इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है साथ भाजपा नेताओ में खासा रोष व्याप्त है इस विषय को लेकर भाजपा के जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक की गई जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की यह कृत्य ना केवल असंसदीय और उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है अपितु अव्यावहारिक भी है जगदीप धनखड़ भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता है एवं पूर्ण सम्मान के हकदार हैं विपक्ष में रहकर विरोधाभास होना स्वाभाविक है परंतु इस तरह की स्तरहिनता किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा आज बुलाई गई इस आवश्यक बैठक का मुख्य उद्देश्य है पुतला दहन राहुल गांधी और कल्याण बैनर्जी के अव्यावहारिक कृत्य का सांकेतिक जवाब देने हेतु हम कल अर्थात गुरुवार दोपहर 3 बजे धरना स्थल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे जिससे यह संदेश भी पहुंचे की भारत के उच्च पदों की गरिमा का मर्दन करने उसका उपहास उड़ाने पर भाजपा कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों का हर मंच से माकूल जवाब देगा ।


जिला मीडिया प्रभारी वंदना राठौड ने पुतला दहन को लेकर आहूत बैठक संबंधित पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भाजपा कार्यालय में आहूत बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया एवं आभार प्रदर्शन सत्यम दुवा द्वार किया गया बैठक प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल अकबर अली , श्यामाप्रसाद चक्रवर्ती , गोपी साहू , मनीषा चंद्राकर , तुषार चोपड़ा , हरीश सिंह , खेमकुमार सेन , राजीव मिश्रा , जितेंद्र गोलछा , राहुल राय , अनिल बाघ , तोषण साहू , गोरेलाल नायक, बी.श्रीनिवास राव , प्रीतम ठाकुर , संतोष साहू , सुनील कुकरेजा , अनूप खेलकर , ओमप्रकाश साहू , संदीप जंघेल, विकास सेठिया , रमेश शर्मा , राजू बिरनानी , प्रीतम महानंद , संजय सिंह , आशीष धनगर , अभिषेक तिवारी , विजय साहू , कुबेर राम सपहा, रमेश शर्मा , अखिलेश पवार , जीवन साहू , सुधीर चौबे सहित बड़ी संख्या में रायपुर शहर जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html