google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अलीगढ़ के गांव में खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियां, देखने जुटी भीड़...

Sep 22, 2023
2 min read











































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी के अलीगढ़ के गांव चकाथल इलाके में खुदाई के दौरान पत्थर की दो प्राचीन मूर्तियां निकली हैं। अचानक मूर्तियां देखकर ग्रामीणों ने खुदाई रुकवाई। मूर्तियां देख सभी ग्रामीण उत्साहित और अचंभित हो गए। इन प्राचीन मूर्तियों को राजा और रानी की मूर्तियां होने की चारों ओर चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि यह मूर्तियां प्राचीन राजा और रानी की हैं, जो इस जगह पर राज किया करते थे। संभवत: इस जगह पर उनका कोई किला रहा होगा, जो कि अब मलबे में बदल गया है। यही नहीं, मूर्तियों को देखने और खजाने के चक्‍कर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


दरअसल गांव चकाथल-विजयनगरिया रोड पर नीम नदी पर सरकारी पुल का निर्माण हो रहा है। जब पुल के आवागमन के लिए मिट्टी की जरूरत पड़ी तब लोगों ने गांव चकाथल के पास एक खेत में से मिट्टी को उठाकर पुल पर डालना शुरू कर दिया। इसी दौरान जेसीबी से खुदाई के वक्त वहां पर एक मूर्ति निकली। मूर्ति किसी पुरुष की थी। कुछ देर बाद एक महिला की और मूर्ति निकल आई। इससे लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। लोगों का मानना है कि यहां कई साल पहले किला था जो अब मलबे में तब्दील हो चुका है। पहले भी यहां पर मोटी-मोटी दीवारें निकली हैं, यह प्रतीत होता है कि यह किले के राजा और रानी की मूर्तियां हैं।


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की प्रोफेसर रश्मि उपाध्याय ने बताया कि हम पूरे दावे के के साथ रुलर का नाम नहीं बता सकते, लेकिन यह कोई जमींदार रहा होगा, क्योंकि इस एरिया में उस समय मुस्लिम रूलर कर रहे थे। इन मूर्तियों को देखकर लग रहा है कि यह मुस्लिम पीरियड की हैं और यह तकरीबन 15वीं या 16वीं शताब्दी की रही होंगी। इसमें लाल पत्थर का यूज किया गया है,जोकि समय अक्सर इस्तेमाल किया जाता था।


प्रोफेसर रश्मि के मुताबिक, यह मूर्तियां देखने में प्रतीत होता है कि यह उस समय के डोनर की मूर्तियां हैं। यह डोनर कपल है और यह इनकी मेमोरी के लिए रखा गया होगा। मूर्तियां देखने में लग रहा है कि यह अमीर घरानों से तालुका रखते थे, जो मंदिरों को दान किया करते थे। उस समय के हिसाब से यह राजा और रानी की इमेज तब नहीं लगती है, लेकिन मंदिरों को दान देने वाले लोगों की इमेज इस तरह की ही होती थी। यह उन्हीं के हेड लग रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html