google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनामिका पॉल ने बसना से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बजा दिया बिगुल, सफ़र का किया आग़ाज़

Oct 22, 2023
3 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 जनता कांग्रेस जे की प्रत्याशी डॉ अनामिका पाल ने शारदा रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जनता कांग्रेस राज तंत्र धनतंत्र के विरोध में लोकतंत्र को लेकर मैदान में उतर रही है। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के सपनों को साकार करने एवं उनके विचारों व सपनों का छत्तीसगढ़ बने ऐसा छत्तीसगढ़िया राज लाना है। जनता कांग्रेस जे के अध्यक्ष अमित जोगी ने बसना विधानसभा से मुझे प्रत्याशी बनाया है। बसना विधानसभा क्षेत्र में आम जनता की मूलभूत समस्याओं, सड़क, पानी, बिजली, किसानों,आम मजदूर साथियों, युवा साथियों महिलाओं को सशक्त बनाने ऐसे जन हितकारी योजनाओं को लेकर चुनाव मैदान में आ रहे हैं। मैं बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा निवासी स्व. पी कुमार डे की बेटी हूं। मेरे स्व. पिताजी, अजीत जोगी के साथ राजनीति में जुड़े रहे। कालेज में प्रोफेसर रह चुकी हूं चूंकि समाज सेवा मेरा मुख्य उद्देश्य रहा है। लगातार आम जनता के हित में कार्य करते हुए गांव-गांव जाकर जन संपर्क कर रही हूं। पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए डॉ अनामिका पाल ने आगे कहा कि अमित जोगी ने शपथपत्र भर छत्तीसगढ़ की जनता के हित में विधानसभा चुनाव 2023 में जनता कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपने पिता स्वर्गीय अजीत जोगी के सपनों को पूरा करने, गरीबी के लिये, 10 कदम उठाऊंगा । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अतिथि के सामान्य वर्ग अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (EWS) को स्वयं का रोजगार बनाने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मजबूत बनायेंगे। आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, निराश्रित परिवारों एवं पंजीकृत बेरोजगार प्रतिमाह 3000/- रुपये एवं 60 वर्ष से ऊपर वृद्धजनों को 4500/-रुपये

प्रतिमाह पेंशन किसानों को 4000 रुपये प्रतिमाह का समर्थन मूल्य ,कृषि विकास के लिये प्रति एकड़ प्रतिवर्ष 10 रुपये की सहायता राशि तथा खेती के लिए फ्री बिजली देगी। विगत 15 वर्षों से जो जिस जमीन पर काबिज है उसको तीन महीने के अंदर उस जमीन का पट्टा दिया जाएगा। सभी कच्चे मकानों को पक्का करने जोगी सरकार 05 लाख रुपये तक का दो बेडरूम जोगी आवास देगी। 8 वर्षों से अधिक सेवाकाल वाले समस्त अनियमित, दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण आदेश , छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के सभी नियमित एवं अनियमित पदों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण देने का कानून , 10 लाख से कम टर्न ओवर वाले सभी छोटे व्यापारों, छोटे दुकानदारों स्वरोजगार (जैसे कि, पान ठेला चाय ठेला चलाने वाले को राज्य के सभी टैक्स (कर) से छूट दी जाएगी।

जोगी स्वास्थ्य कल्याण योजना के अंतर्गत एम्स की तर्ज पर सभी जिलों में कॉलेज और अमीर गरीब सभी का इलाज होगा। पैसे के अभाव में कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उनके आधार पर देश-विदेश में उनके पसंद के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने हेतु 100% अनुदान देगी ।


छत्तीसगढ़ में दारू की दुकान बंद होगी उसकी जगह दूध की दुकान लगेगी। अमूल सहकारिता मॉडल की तर्ज पर दुग्ध क्रांति लाई जायेगी । दारू से 6 हजार करोड़ की आय को बंद कर, दूध से 36 हजार रोड़ रुपये की आय करके दिखायेगी 'जोगी सरकार। उज्जैन के महाकाल और काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हमारे के देवता परम पूज्य बाबा घासीदास जी का गिरौदपुरी धाम, शहीद वीर नारायण सिंह जी कानन धाम, भक्तिनमाता कर्मा जी का राजिम धाम और माता शबरी जी का शिवरीनारायण धाम को 5000 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय कॉरिबोर का निर्माण किया जायेगा । यदि, मैं ये 10 शपथ को लागू करने में विफल रहा, तो सवा तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मेरे विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने और मुझे जेल भेजने का अधिकार होगा। अमित जोगी ने सत्यापन में उपरोक्त शपथकर्ता यह सत्यापित करता है कि इस समय पर कंडिका (1) से लेकर (10) तक में उल्लेखित कथन मेरी जानकारी के अनुसार सत्य एवं सही है जिसे सही होना पाकर मैंने आज दिनांक 15 सितंबर, 2023 को मुकाम रायपुर छत्तीसगढ़ में अपना हस्ताक्षर कर सत्यापित कर दिया है।

डॉ अनामिका पाल ने कांग्रेस और आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा,05 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन आज भी गांव के अंतिम छोर तक कहीं भी कोई विकास नजर नहीं आता।शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं सिर्फ कागज व नारे तक सिमट कर रह गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उपस्थित पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक डॉ हरिदास भारद्वाज ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार तो योजनाएं बनाती है लेकिन मध्यमवर्गीय व गरीबों के हित में नहीं हो पाता। जनता कांग्रेस जे के द्वारा जो घोषणा पत्र लाया गया है उसमें सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान जनता कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html