google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारा टक्कर, एक की मौत...

Nov 19, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर-पूर्व दिल्ली- के वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास रविवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे 30 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


मृतक की पहचान अकरम के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, ‘‘हमें सुबह लगभग पांच बजकर 38 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में वेलकम क्षेत्र में 66 फुटा रोड, दरबार चिकन के पास एक ऑटो-रिक्शा के दुर्घटना ग्रस्त होने के बारे में फोन पर सूचना मिली।’’


टिर्की ने कहा कि एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और हादसे में घायल दो लोगों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने ऑटो-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html