एक घटना ‘ZERO SHADOW DAY'.....

पृथ्वी पर कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जो हमें अचम्भें में डाल देतीं हैं .इन्हीं में एक घटना ‘ZERO SHADOW DAY’ होती है. धरती के कई हिस्सों में यह विशेष खगोलीय घटना साल में दो बार आती है | ज़ीरो शैडो डे की पिछली घटना इसी साल अप्रैल में हो चुकी है और अब कल यानी 18 अगस्त 2023 को ये घटना फिर होने वाली है. कल दोपहर आपकी परछाई आपका साथ छोड़ने वाली है |
इस खास स्थिति की वजह पृथ्वी के घूर्णन की धुरी का झुकाव होती है, जो पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा के तल के लंबवत होने की जगह उससे 23.5 डिग्री तक झुकी होती है. इसी वजह से सालभर सूर्य की स्थिति उत्तर और दक्षिण के बीच बदलती रहती है. बता दें कि हर दिन दोपहर 12 बजे सूर्य हमारे सिर के ठीक ऊपर नहीं आ पाता है. इसी झुकाव की वजह से साल भर के मौसमों में भी बदलाव होते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments