google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लोगों में अफरा तफरी का माहौल, चलती ट्रैक्टर में लगी भीषण आग...

Dec 15, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कवर्धा- कबीरधाम में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब आग घिरा हुए एक ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ता लोगों ने देखा. जब ट्रैक्टर में लगी आग की जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसके कुछ भी समझ में नहीं आया.उसने बीच सड़क पर ही चलते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी.ये तो अच्छा रहा कि ट्रैक्टर कुछ दूर जाकर खुद ही रूक गया.जिससे कोई भी बड़ी अनहोनी नहीं हुई.क्योंकि जिस जगह पर ये ट्रैक्टर रूका वहां से थोड़ी ही दूरी पर लाइन से दुकानें थी.जिसके कारण बड़ी दुर्घटना घट सकती थी |


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रायपुर-जबलपुर बायपास की है. जहां शुक्रवार सुबह 11 बजे एक पैरा लेकर जा रही ट्रेक्टर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया. ट्राली से धुंआ उठता देखकर चालक को कुछ भी समझ में नहीं आया.इसके बाद उसने गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़कर कूदने में ही भलाई समझी. आग को बढ़ता देखकर ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर गाड़ी से कूद गया. वहीं थोड़ी दूर सड़क पर जाकर ट्रैक्टर खुद रुक गया |


ट्रैक्टर में आग लगने की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड टीम को लगी तो वो मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रैक्टर पर लगी आग पर काबू पाया.इस दौरान काफी समय तक आवाजाही बाधित रहा.आग बुझाने के बाद अब पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html