पाकिस्तानी जर्सी पहने व्यक्ति और पुलिस कर्मी के बीच हुई बहस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बेंगलुरु- वर्ल्ड कप 2023 का 18वां मुकाबला शुक्रवार रात बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में रनों की खूब बरसात हुई और 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 62 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान पाकिस्तान को हार तो मिली ही, साथ ही उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर सूर्खियां बटोरी।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के दौरान एक फैन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहा था। जब एक पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से मना किया तो बवाल मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
43 सेकंड के इस वीडियो में, पाकिस्तानी जर्सी पहने हुए व्यक्ति को पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते देखा जा सकता है। फैन ने कहा ‘पाकिस्तान से हूं मैं, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे?’ वह पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं। फैन ने यह भी पूछा कि जब लोग ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं तो वह ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे क्यों नहीं लगा सकते? जवाब में अधिकारी को जिंदाबाद नहीं कहते हुए सुना जा सकता है। फिर वह फैन पुलिस अधिकारी से अपना अनुरोध दोहराने के लिए कहता है क्योंकि वह इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड करने का प्रयास करता है। भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी के इस एक्शन की सराहना कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी फैंस आलोचना कर रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments