google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हनी ट्रैप के झूठे मामले में फसांने की धमकी देकर रेल्वे अधिकारी को ब्लैकमेल कर वसूली लाखो की रकम.....

Sep 8, 2023
2 min read



































































राजधानी में हनी ट्रैप के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर रेल्वे अधिकारी से लाखो की रकम वसूलने का मामला सामने आया है। हैरानी वाली बात यह है की फरियादी के साथ ही आरोपी की रेल्वे कर्मचारी है, जिसने अपनी अन्य महिला मित्र के साथ पहले तो साथी कर्मचारी से उसकी दोस्ती करवाई। बाद में यौन शोषण के मामले में फंसाने की धमकी देकर बीते दोनो ने बीते दो सालो में करीब छह लाख की रकम ऐंठ ली।


थाना पुलिस के अनुसार शक्ति नगर गोविंदपुरा में रहने वाले 48 वर्षीय संजय कटारे ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया की वह भोपाल रेल्वे रेलवे में चीफ कंट्रोलर हैं और भोपाल कंट्रोल रूम में पदस्थ हैं। उनके विभाग में ही निपेंद्र सिंह भी चीफ कंट्रोलर है, जिससे उनकी कई सालो से दोस्ती है। बीती साल 2021 के सिंतबर माह में निपेंद्र सिंह ने उन्हें अपनी जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। वह पार्टी में पहुंचे तो निपेंद्र ने उनकी पहचान काजल परमार (27) नाम की युवती से कराते हुए बताया की वह एक एनजीओ में काम करती है। पार्टी में हुई पहचान के बाद काजल से उनकी बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद काजल फोन पर मदद के बहाने उनसे रुपये मांगने लगी।

जान पहचान और एनजीओ में मदद करने के लिये शुरुआत में फरियादी ने रकम देकर उनकी मदद की लेकिन इसके बाद वह लगातार पैसै मांगने लगी। दिसंबर 2021 में सजंय ने पैसै ने देने के लिये टाल मटोल की, जिस पर काजल ने उन्हें धमकाते हुए बताया की उनके पास उसके आपत्तिजनक और अंतरंग वीडियो व फोटो हैं, जसे वे सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ उनकी पत्नी को भी भेज देंगे। उन्होनें डर के मारे उसे रकम दे दी। बाद में फिर पैसै मांगने पर उन्होने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। तब काजल ने निपेंद्र सिंह के मोबाइल से फोन कर रुपये मांगने लगी। इसके बाद आरोपियो ने उन्हे ब्लेकमेल करना शुरू करते हुए साढ़े छह लाख रूपए ले लिए।


इसके बाद भी निपेंद्र सिंह और काजल उन्हें लगातार ब्लेकमेल कर अधिक रकम की मांग कर रहे थे। आखिरकार परेशान होकर करीब चार महीने पहले उन्होने पहले पत्नि को सारी बात बताई और फिर पुलिस को शिकायती आवेदन दे दिया। बताया गया है कि आवेदन की जांच के दौरान काजल को बयान दर्ज कराने के लिये तलब किया तब पहले तो वह संजय कटारे पर यौन शोषण करने का आरोप लगाने लगी लेकिन इस संबध में वह कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पाई। आगे की पड़ताल में सामने आया की महिला ने अपने साथी निपेंद्र सिंह के साथ मिलकर ब्लैकमेंलिंग करते हुए रुपये ऐंठ रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ब्लेकमेलिंग और षड़यंत्र रचने का मामला कायम कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html