google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फर्जी ई-वे बिल से करोड़ों की जीएसटी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार...

Dec 22, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मेरठ- यूपी के मेरठ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एसटीएफ ने फर्जी ई-वे बिल से करोड़ों की जीएसटी चोरी (GST evasion) के मामले में कमर अहमद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह जीएसटी की चोरी 100 करोड़ से ऊपर की हो सकती है. एसटीएफ (STF) इसकी जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मेरठ के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है |


दरअसल, एसटीएफ को लगातार जीएसटी चोरी (GST evasion) के मामले में इनपुट्स मिल रहे थे. इसी को लेकर एसटीएफ भी नजर रखे हुए थी. गुरुवार रात एसटीएफ ने मेरठ के ब्रॉडवे इन होटल से अमर अहमद नाम के आरोपी को हिरासत में लिया. कैंट क्षेत्र निवासी कमर अहमद कई कंपनियों का मालिक और पार्टनर है |


कमर अहमद ने फर्जी ई वे बिल (fake e-way bill) से करोड़ों की जीएसटी चोरी की है. आरोपी की निशानदेही पर कई दस्तावेज और मोबाइल बरामद किए गए हैं. एसटीएफ ने कमर अहमद को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अब उसके खिलाफ मेरठ के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है |


इसके अलावा एसटीएफ टीम कमर अहमद और उसके परिचित लोगों की कंपनियों का लेखा जोखा भी जुटाने में लग गई है. माना जा रहा है कि इस मामले की जांच पड़ताल के बाद कई और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं. इस मामले के संबंध में एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि कमर अहमद और उसके साथियों ने कुछ पैन कार्ड (pan card) और दूसरे दस्तावेज के आधार पर जीएसटी नंबर (GST number) ले लिया था |


इसके बाद उन्हीं के सहारे फर्जी कंपनियां (fake companies) रजिस्टर्ड करा ली गईं. इसके बाद इन फर्जी कंपनियों का कागजों में कारोबार दिखाया और करोड़ों की जीएसटी चोरी को अंजाम दिया गया. फिलहाल आरोपी से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html