हाईवे में हुआ हादसा 16 यात्रियों से भरी बस में लगी आग...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गुजरात में देर रात एक यात्री बस में आग लग गई। सूत्रों के अनुसार, अहमदाबाद से 16 यात्रियों से भरी एक बस तेज रफ्तार में जा रही थी, जिसमें वलसाड जिले के पारदी गांव के पास आग लग गई। बस में सवार सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग के कारण मुंबई-अहमदाबाद हाईवे दो घंटे तक बंद रहा।
वहीं बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में इस हफ्ते बुधवार को एक व्यावसायिक इमारत की ऊपरी मंजिल में भीषण आग लगी थी।

घटना इमारत की छत पर होक्का बार और मडपाइप कैफे से लगी थी। यहां रेस्टोरेंट के किचन में रखे सिलेंडर में विस्फोट होने से आग काफी फैल गई। जिसमें कैफे पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। उसके नीचे कल्ट फिट नाम के जिम को भी भारी नुकसान हुआ। धमाके के बाद सिलेंडर के कुछ टुकड़े नीचे गिरे। जिसकी वजह से वहां खड़ी की गई बाईक और कारों में कुछ नुकसान हुआ। इससे पहले वलसाड़ में एक पेंट फैक्ट्री भीषण आग लग गई थी। ये दो दिन पहले जिले की जीआईडीसी फेज III में हुई। जिसमें काफी नुकसान हुआ था। हालांकि आग पर दमकल विभाग ने नियंत्रण पा लिया था। जिससे असपास कोई नुकसान नहीं हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments