google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AMU घमासान फायरिंग...छात्रों के 2 गुट आपस में भिडंत...

Oct 3, 2023
1 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में फायरिंग की घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी के वीएम हॉल में देर रात दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई। कैंपस में गोली चलने से भगदड़ मच गई। फायरिंग और भगदड़ के बीच हॉस्टल में किसी काम से गए एक होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लग गई। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपियों की पहचान के लिए पूछताछ

घायलों को अन्य छात्रों ने तत्काल एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहीं, कैंपस में फायरिंग की सूचना पर तत्काल एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद, प्रॉक्टोरियल टीम और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले छात्रों की पहचान के लिए पूछताछ शुरू की है।

फायरिंग की घटना के बाद मची भगदड़

सोमवार देर रात करीब 11:00 बजे के आस-पास कुछ छात्र हॉस्टल में बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक गुट के कुछ छात्र वहां पहुंचे और उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना के बाद भगदड़ मच गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद फायरिंग करने वाले छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को फोन किया और दोबारा एसएस नार्थ हॉल में आकर बातचीत करने को कहा।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जब छात्र एसएस नार्थ हॉल पहुंचे तो यहां दोनों गुटों के बीच फिर से विवाद हो गया और फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें डॉक्टर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना क्यों हुई इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html