google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिल्हा में आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी-मेरा देश चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ.......

Aug 14, 2023
3 min read


















































  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर ने किया है आयोजन

  • विधायक धरमलाल कौशिक ने किया उद्घाटन, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह रहे अध्यक्ष

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- बिल्हा/बिलासपुर। भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा बिल्हा स्थित सांस्कृतिक भवन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश पर केंद्रित त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 14 अगस्त से 16 अगस्त तक किया जा रहा है। सोमवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक के हाथों फीता काट व दीप प्रज्वलित कर हुआ। बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के बतौर जनपद पंचायत की अध्यक्ष राधिका जोगी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष जमाबाई कोसले के प्रतिनिधि, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीता डहरिया समेत अन्य गणमान्य की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक प्रत्यक्षतः विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से आजादी का अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रत्यक्षतः रूबरू हुए। उन्होंने अंग्रेजों के व्यापारिक प्रतिनिधि के रूप में भारत आगमन से लेकर संपूर्ण भारत पर कब्जा करने के काल को रेखांकित किया। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे विविध प्रयासों पर प्रकाश डाला और उनकी सराहना की। विधायक ने कहा कि भारत को आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है। इसे अक्षुण्ण रखने के लिए हम सबको सम्मिलित रूप से प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने छत्तीसगढ़ी में लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव, मेरी माटी-मेरा देश अभियान के बारे में जानकारी दी। विधायक ने प्रदर्शनी के लिए सीबीसी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आजादी की अहमियत सभी को समझना जरूरी है। इसीलिए हर स्थान पर इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि व जनपद पंचायत की अध्यक्ष राधिका जोगी, नगर पंचायत अध्यक्ष जमाबाई कोसले के प्रतिनिधि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आरंभ में सीबीसी रायपुर के कार्यालय प्रमुख शैलेष फाये ने पुष्पगुच्छ देकर सभी का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन देकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। आभार सीबीसी बिलासपुर के अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एफपीए केवी गिरी ने किया।

पंच प्रण की ली शपथ

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पंच प्रण के तहत वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा देश के नागरिक होने का कर्त्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गई। सीएमओ प्रवीण गहलोत के सहयोग से सांस्कृतिक भवन परिसर में अतिथियों द्वारा पौधरोपण किया गया।


विभाजन की विभीषिका पर विशेष प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के तहत विशेष प्रस्तुति की गई है। प्रदर्शनी में विभाजन के दर्द को बताया गया है। उद्घाटन के अवसर पर विभाजन झेलने वाले परिवार के सदस्यों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। विभाजन पीड़ित मुरलीधर जेसवानी के सुपौत्र राकेश जेसवानी ने बताया कि उनके दादा को किन परिस्थितियों में तब के एकीकृत हिन्दुस्तान को छोड़ कर निकलना पड़ा था। इस अवसर पर विधायक धरमलाल ने कहा कि यह दिन उन लोगों को याद करने का है जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन विस्थापन का दर्द झेलने वालों को याद करने का है।



हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

इस अवसर पर बिल्हा के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। बच्चों ने बिल्हा के सांस्कृतिक भवन से रैली की शुरूआत की। जिसमें गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाने के उपरांत स्वयं भी भाग लिया। रैली गांधी चौक से होते हुए सांस्कृतिक भवन आकर समाप्त हुई। रैली में हर घर तिरंगा, मेरी माटी-मेरा देश का जयघोष किया गया।



स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

प्रदर्शनी स्थल पर बीएमओ शुभा गरेवाल व बीपीएम अनिल गरेवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में आने वाले लोगों का विविध प्रकार के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। मौके पर मुफ्त में दवाएं भी प्रदान की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की स्थानीय अधिकारी विद्या पांडेय के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सेविकाएं व सहायिकाएं भी कार्यक्रम में सहभागिता कर रही हैं।


डाक विभाग ने खोला ध्वज विक्रय काउंटर

डाक विभाग के बिलासपुर प्रक्षेत्र के अधीक्षक एच आर साहू के नेतृत्व में बिल्हा के डाक कर्मियों द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर तिरंगा विक्रय काउंटर लगाया गया है। कोई भी नागरिक 25 रुपए में राष्ट्र ध्वज खरीद सकते हैं। वहीं लोगों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं जैसे आधार अपडेट करना, जीरो बैलेंस पर खाता खोलना आदि की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।




 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html