google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे अमितेश शुक्ला, बताएंगे कांग्रेस की हार की वजह....

Dec 16, 2023
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गरियाबंद - राजिम विधानसभा से पराजित प्रत्याशी अमितेश शुक्ल आज गरियाबंद में कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने पहुंचे थे।इस दौरान वे अपनी और कांग्रेस की हार को लेकर अनेक तथ्यों से अवगत कराया और भी कई कारण है जिसका खुलासा वे दिल्ली में पहुंचकर करेंगे।


भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राजिम विधानसभा से पराजित प्रत्याशी अमितेश शुक्ला ने कहा हार के कारणों को लेकर वे जल्द ही दिल्ली जाकर उच्च स्तर पर नेताओं को औगत कराएंगे। उन्होंने ने कहा कि ऐसा लगता है सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी इसका मुख्य कारण रहा है। जब उनसे पूछा गया कि 75 पार की बात करने वाले 35 पर कैसे सिमट गए तो इसके जवाब में अमितेश शुक्ला ने बताया कि नौ-नौ मंत्री हार गए इससे यह स्पष्ट है कि सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी चल रही थी जिसे हम समझ नहीं पाए। यह एक तरह से हमारी गलती थी।


पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह एवं जायसवाल को पार्टी से निष्कासित करना कहां तक उचित है तो इसके जवाब में अमितेश शुक्ला ने कहा कि यह बिल्कुल सही कदम है और पार्टी की बात बाहर करने वालों के साथ इसी तरह का व्यवहार होना चाहिए। ऐसे लोग जो केंद्र के उच्च नेताओं की ओर से पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं उनके बारे में अनगंल बातें करना जिसका कोई सबूत नहीं है यह पूरी तरह से गलत है और ऐसे लोगों को पार्टी से निकालना बिल्कुल सही कदम है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html