अमिताभ ने कहा, वहीदा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से पहले ही सम्मानित किया जाना चाहिए था...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री वहीदा रहमान की प्रशंसा कर कहा है कि उन्हें बहुत पहले ही दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए था। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में वहीदा को भारतीय सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गाइड, प्यासा, साहब बीबी और गुलाम, दिल्ली-6, कागज के फूल और कई अन्य फिल्मों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने सेल्युलाइड पर अनगिनत यादगार किरदार निभाए हैं और उनका करियर लगभग सात दशकों तक फैला है। एक कार्यक्रम के दौरान अमिताभ ने कहा वहीदा को देव आनंद की बर्थ एनिवरसरी के मौके पर दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उन्हें यह पुरस्कार उनके 100वें जन्मदिन पर मिला। यह एक संयोग था। बिग बी ने कहा वे एक कमाल की अभिनेत्री हैं, और उन्हें ये अवॉर्ड और पहले ही मिलना चाहिए था। क्या आप सहमत नहीं हैं? अभिनेता ने कहा, वह मेरी फेवरेट हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला, वो दरियादिल, बहुत सरल हैं। वहां कभी भी किसी को ये अहसास नहीं कराती कि वहां एक दिग्गज अभिनेत्री हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments