google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमिताभ बच्चन की बढ़ी टेंशन...जाने कारण

Oct 4, 2023
2 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

ये दुकान पर नहीं मिलने वाला...', एक ऐड में अमिताभ बच्चन को ये लाइन कहना महंगा पड़ गया है. उनसे जवाब मांगा गया है, उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई गई है. शिकायत में ये भी कहा गया है कि उन्होंने जनता से झूठ बोला है, उनके बीच भ्रम फैलाया है. इस ऐड की जमकर आलोचना की जा रही है. दरअसल, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल शुरू होने जा रही है. इस वजह से कंपनी के कई विज्ञापन वायरल हो रहे हैं. इसी बीच कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन का भी एक ऐड देखने को मिला, जहां वो कंपनी के ऑफर्स के बारे में बात करते दिख रहे हैं. लेकिन उनकी कही एक लाइन ने सभी को नाराज कर दिया. बिग बी ने ऐड में कहा है कि ये दुकान पर नहीं मिलने वाला है. इस बात पर CAIT (Confederation of All India Traders) ने कंपनी और एक्टर के खिलाफ CCPA (Central Consumer Protection Authority)में झूठा दावा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है |


CAIT ने इस विज्ञापन को देश के छोटे व्यापारियों के खिलाफ बताया है. साथ ही विज्ञापन को वापस लेने की मांग भी की है. कहा गया है कि इस विज्ञापन के जरिए कंपनी और एक्टर दोनों ने ऑफलाइन दुकानदारों को नीचा दिखाने की कोशिश की है. साथ ही जनता के बीच भ्रम पैदा करने की स्थिति पैदा की गई है. शिकायतकर्ताओं ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गलत या भ्रामक विज्ञापन के लिए फ्लिपकार्ट पर सजा और बिग बी पर 10 लाख का जुर्माना लगाने की भी मांग की है. फ्लिपकार्ट ने इस मामले में भेजे गए मेल पर जवाब नहीं दिया. वहीं अब तक अमिताभ से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश नाकाम रही है |


CAIT के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने सीसीपीए में दायर शिकायत में कहा है कि धारा 2(47) के तहत परिभाषा के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने अमिताभ बच्चन के माध्यम से मोबाइल कीमत के बारे में जनता को गुमराह किया है. इस विज्ञापन में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट मोबाइल जिस कीमत पर उपलब्ध करा सकती है, वह कोई ऑफलाइन व्यापारी नहीं दे सकता | इससे उन दुकानदारों की कमाई पर असर पड़ेगा. फ्लिपकार्ट अपनी कमाई करने के लिए उनके साथ गलत कर रहा है. ऑफलाइन दुकानों पर भी कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं. हालांकि बताया जा रहा है कि फ्लिपकार्ट ने यूट्यूब पर से इस ऐड को प्राइवेट कर लिया गया है. ये ऐड अब दिखाई नहीं दे रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html