अमिताभ बच्चन ने केबीसी की शूटिंग के दौरान सेट पर सुनाई कविता....

द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘चंद्रयान 3’ की सफल लैंडिंग के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसरो और उसकी टीम की सराहना करते हुए बधाई दी है। इसी क्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (केबीसी) के सेट पर एक कविता पढ़कर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। केबीसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो डाला गया, जहां बिग बी इसरो को सलाम कर रहे हैं।
अमिताभ कहते हैं कि ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीं, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीं को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही, जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सबका गुरु, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तां, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान, जय हिंद। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने इससे एक दिन पहले भी कुछ इसी अंदाज में भारत के गौरवपूर्ण क्षण पर अपना उत्साह व्यक्त किया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments