10 लाख का जुर्माना लग सकता है अमिताभ बच्चन पर.....इससे जुड़ा है मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
व्यापारियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने एक विज्ञापन को लेकर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अभिनेता अमिताभ बच्चन के खिलाफ उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है. सीएआईटी ने विज्ञापन को भ्रामक बताया है और बच्चन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की है |
सीएआईटी का आरोप है कि फ्लिपकार्ट के आगामी बिग बिलियन डे सेल के विज्ञापन में बच्चन ने झूठे दावे किए हैं. विज्ञापन में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट की सेल में सभी उत्पाद सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होंगे, जबकि ऐसा नहीं है. सीएआईटी का कहना है कि इस विज्ञापन से छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments