अमितशाह पेश करेंगे अब कांग्रेस के आरोपों के बाद सरकार का रिपोर्ट कार्ड.....
.

कुछ महीने ही बचे है चुनाव को जिसमें कांग्रेस भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर हमलावर होती जा रही है। प्रतिदिन भ्रष्टाचार के मामले उठाए जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह म.प्र. सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने जा रहे है। वे रविवार को राजधानी भोपाल में म.प्र. की शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। साथ ही विपक्ष के कारनामे भी उजाकर करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी साथ रहेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले म.प्र. भाजपा की कार्यसमिति की बैठक 20 अगस्त को ग्वालियर में हो रही है। यह बैठक पूरी तरह से विधानसभा चुनाव को लेकर है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे और पार्टी नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। इसको लेकर भाजपा संगठन तैयारियों में जुटा हैं। सरकार के रिपोर्ट कार्ड में गरीबों को पीएम योजना के आवास, समेत मुफ्त की योजनाओं को भी गिनाएंगे।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह म.प्र. सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ ही कांग्रेस सरकार की नाकामी भी गिनाएंगे। शाह दिग्विजय को मिस्टर बंटाढ़ार और कमलनाथ को कमीशननाथ बताकर पहले ही दोनों नेताओं पर हमला बोल चुके हैं। अब शाह दिग्विजय शासन काल के भ्रष्टाचार के अलावा कमलनाथ के केंद्रीय मंत्री रहते विभागों में जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, उन्हें भी उठाएंगे। म.प्र. चुनाव के बहाने कमलनाथ कांंग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व को भी कर सकते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments