google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमित शाह ने दी सहारा निवेशको को खुसखबरी.......

Aug 9, 2023
1 min read

































होम मिनिस्‍टर अमित शाह और केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने एक बार फिर सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को आश्‍वासन दिया है कि आने वाले समय में उनकी पूरी राशि वापस कर दी जाएगी | सरकार ने जमाकर्ताओं को सहारा ग्रुप की चार सहकारी समितियों में फंसे अपने पैसे का दावा करने में सक्षम बनाने के लिए प‍िछले महीने सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पेश किया था. सुप्रीम कोर्ट की ओर से 'सेबी-सहारा रिफंड अकाउंट' से सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) को 5000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की अनुमति देने के बाद यह पोर्टल लॉन्च किया गया था. सहारा समूह की सहकारी समितियों के न‍िवेशकों को 10,000 रुपये की पहली किस्त मिलनी शुरू हो गई है | शुक्रवार को अमित शाह ने दिल्‍ली में सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए से सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के डिपॉजिटर्स को क्‍लेम अमाउंट ट्रांसफर की थी. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 112 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गई है. अब तक सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पर 18 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है. इनमें से 14 लाख जमाकर्ताओं के आवेदन पहले ही मान्य किए जा चुके हैं. जुलाई में इस पोर्टल की शुरुआत की गई थी. जिन निवेशकों का पैसा सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में फंस गया है, वे इस पोर्टल के माध्यम से रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभी केवल 10 हजार रुपये तक की किस्‍त भेजी जा रही है. बाद में जल्‍द इसके दूसरी किस्‍त या फिर पूरा अमाउंट देने का एलान हो सकता है | होम मिनिस्‍टर ने कहा कि न‍िकट भविष्‍य में पूरी राशि वापस करने के सफल होंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html