google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कवासी लखमा के खिलाफअमित जोगी ने उतारा दिग्गज प्रत्याशी...

Oct 20, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- विधानसभा चुनाव का आगाज होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतर चुके हैं और जीत तय करने के लिए जनता के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। सियासी सरगर्मी के बीच कल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसी कड़ी में जेसीसीजे ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस सूची में पार्टी ने राजनांदगांव, बस्तर, जगदलपुर सहित कई हॉट सीटों के ​लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ की हॉट सीटों पर नजर डालें तो राजनांदगांव से जेसीसीजे ने शमशुल आलम को चुनावी मैदान में उतारा है।


उनका सीधा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रमन सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन से होगा। वहीं, कोंटा से देंवेंद्र तेलाम को मौका दिया गया है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और भूपेश सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पिछले कई चुनाव से कब्जा है। ऐसे यहां से देंवेंद्र तेलाम का जीत पाना आसान नहीं होगा। कोंडागांव सीट पर जेसीसीजे ने शंकर नेताम पर भरोसा जताया है, जहां से कांग्रेस के मोहन मरकाम मैदान में हैं। चित्रकोट सीट पर नजर डालें तो यहां जेसीसीजे से भरत कश्यप और कांग्रेस से दीपक बैज का मुकाबला होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html