google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

78 दिन में 78 विधानसभा में जनसभा को कर चुके है अमित जोगी संबोधित....

Nov 15, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • अमित जोगी का हेलीकॉप्टर में धुआंधार दौरा, कांग्रेस भाजपा उड़ी नींद

  • अमित जोगी की सभाओं में उमड़ रही है जन सैलाब

  • जोगीमय हुआ जैजैपुर - अमित

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 14.11.2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का हेलीकाप्टर में प्रदेश भर में धुआँधार चुनावी दौरा चल रहा है। 78 दिन में लगभग 78 जनसभाओं को अमित जोगी संबोधित कर चुके है जिसकी शुरुआत अमित जोगी मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन विधानसभा से दिनांक 29 अगस्त को किए थे। अमित जोगी की सभाओं में जनसैलाब उमड़ रहा है जिससे कांग्रेस और भाजपा की नींद उड़ी हुई है। स्व अजीत जोगी की तरह अमित जोगी को भी सुनने और देखने के लिए गांव, ग्रामीण, मजदूर किसान, महिलाएं, युवा वर्ग हज़ारों की संख्या में उमड़ रहे है।

अमित जोगी ने कहा पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर जानबूझ कर मेरी हेलीकॉप्टर हैंडलिंग की अनुमति नही दी गई फिर माननीय प्रधानमंत्री के दौरे का हवाला देकर फिर हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नही दी गयी बावजूद इसके मैं कल गुंडरदेही, अभनपुर, नवागढ़, दामाखेड़ा में लोगों से आशीर्वाद लेने पहुंचा। आज मैने लोरमी और जैजैपुर विधानसभा पहुंचा।

ग्राम कुरगा, जैजैपुर विधानसभा में प्रत्याशी भाई टेकचंद चंद्रा के साथ क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लिया। दीवाली पर्व, गोवर्धन पूजा के बाद भी लोग इतनी बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए, यही हमारी ताकत है, ये प्यार ही हमारी हिम्मत है। इसमे कोई दो राय नही कि इस बार बदलाव होकर रहेगा।

अमित जोगी ने कहा पहले भी कहा है,कांग्रेस-भाजपा से फिर कह रहा हूं, आप मुझे मिल रहे समर्थन से घबरा और बौखला गये हैं और इसलिए, ये हेलीकॉप्टर उड़ान में बाधा डालने की ओछी हरकतें कर रहे हैं। मैं "जोगी" हूं, आप मुझे मार सकते हो, लेकिन न झुका सकते हो, न रोक सकते हो। छत्तीसगढ़ के सवा तीन करोड़ लोगों का आशीर्वाद और प्यार जिस 'बेटे' को मिल रहा हो, भला उसे दिल्ली के 'नेता' क्या रोक पायेंगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html