google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमित जोगी छत्तीसगढ़ के "बाजीगर"-JCCJ...

Dec 6, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • जनता कांग्रेस ने किया जनादेश का सम्मान, भाजपा को दी जीत की बधाई

  • जोगी कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, पाने को बहुत कुछ है।

  • छत्तीसगढ़ियों की लड़ाई लड़ते रहेंगे, छत्तीसगढ़ियों का स्वाभिमान जगाते रहेंगे।

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 4 दिसंबर 2004। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और कहा यह सत्ता विरोधी लहर और परिवर्तन का परिणाम है। उन्होंने कहा अमित जोगी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के पुत्र है जो अपने पिता की तरह चुनौती लेना जानते हैं। अमित जोगी चाहते तो किसी भी अन्य सीट से चुनाव लड़कर जीत सकते थे लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ पाटन से चुनाव लड़ा और पूरे प्रदेश में सरकार के जन विरोधी नीतियों का खुल कर विरोध किया। दमदारी के साथ जनता कांग्रेस ने 80 विधानसभा में चुनाव लड़ी । परिणाम भले हमारे पक्ष में सकारात्मक नहीं आए लेकिन अमित जोगी ने प्रदेश भर में जो माहौल बनाया उससे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन हुआ है। अमित जोगी चाहते तो किसी भी सुरक्षित सीट से जीत कर विधायक बन सकते थे परंतु उन्होंने जीती हुई बाजी को हार गए और छत्तीसगढ़ में बाजीगर होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा जोगी परिवार और जोगी कांग्रेस का नाता संघर्ष से रहा है। हम सदन में जरूर नहीं है पर सड़क उतर कर हम जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे और छत्तीसगढ़ियों के स्वाभिमान को जगाते रहेंगे। चुनावी परिणाम का समीक्षा करेंगे, आत्मावलोकन और आत्मचिंतन करेंगे । जोगी कांग्रेस भले ही आंकड़ों में नहीं है लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा थी, है और आगे भी रहेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html