आज से अमित जोगी का हेलीकॉप्टर में धुंआधार दौरा.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
बीजापुर, पंडरिया, मुंगेली विधानसभा में जनसभाओं को अमित जोगी करेंगे संबोधित,
पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो भी करेंगे अमित जोगी
रायपुर, छत्तीसगढ़,दिनांक 4 नवंबर 2023 - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी 5 नवंबर से हेलीकॉप्टर में धुआंधार दौरा करेंगे और अपने पार्टी प्रत्याशी को जीताने के लिए उनके पक्ष में प्रचार करते हुए जनसभाओं को संबोधित करेंगे और रोड शो भी करेंगे। अमित जोगी 7 नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में दिनांक 5 नवंबर को प्रातः 11 दंतेश्वरी एयर पोर्ट जगदलपुर से बीजापुर के हेलीकॉप्टर से उड़ेंगे वहां रोड शो करेंगे एवं जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इसी तरह दोपहर 1.30 बजे बीजापुर प्रस्थान करते हुए से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कवर्धा जिला के ग्राम दलपी पंडरिया विधानसभा पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशी रवि चंद्रवंशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे और ग्राम दलपी से हेलीकाप्टर के माध्यम से पंडरिया विधानसभा के फुंडा में भी रवि चंद्रवंशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित जोगी ग्राम फुंडा पंडरिया विधानसभा से संध्या 5 बजे हेलीकाप्टर के माध्यम से प्रस्थान करते हुए मुंगेली विधानसभा पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज के पक्ष में रोड शो करेंगे रात्रि विश्राम मरवाही सदन बिलासपुर में विश्राम करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments