अमेरिकी ड्रोन इजरायली बंधकों को ढूंढने में कर रहा मदद.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इजरायली बंधकों की तलाश करने में मदद के लिए अमेरिका के एमक्यू-9 रीपर ड्रोन की पहले खेप गाजा पहुंच चुकी है। इन यूएवी बहुल एमक्यृ-9 रीपर ड्रोन को अब गाजा के हवाई क्षेत्र के ऊपर भेजा जा चुका है जहां ये इजरायली सेना के साथ तालमेल बनाते हुए बंधकों की तलाश कर रहे हैं। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट रायडर का कहना है कि ड्रोन बंधकों की तलाश के प्रयासों में मदद कर रहे हैं जो करीब एक महीने से हमास के कब्जे में है।
इजरायल हमास युद्ध की शुरुआत हुए एक महीना हो गया है। पिछले महीने की 7 तारीख को हमास के इजरायल के हमले के बाद शुरू हुआ इजरायल हमास युद्ध में इजरायल लगातार गाजा पर हमास के ठिकानों पर चुन चुन कर हमले कर रहा है। लेकिन एक महीने से 200 से भी अधिक इजरायली बंधक हमास के कब्जे में हैं जिन्हें गाजा में ही कहीं रखा गया है। माना जा रहा है कि हमास ने इन बंधकों को गाजा की सुरंगों में रखा है। लेकिन इनकी तलाश अब भी जारी है।
एमक्यू-9 रीपर ड्रोन अमेरिकी कंपनी जनरल एटॉमिक्स का विकसित किया गया अनमैन्ड एरियल व्हीकल, यानी यूएवी है। यह 50 हजार फुट की ऊंचाई पर जा सकता और 27 घंटों तक निगारानी करने का काम बिना रुके, लगातार कर सकता है। इसमें उन्नत तकनीकी वाले कैमरा, सेंसर्स, राडार सिस्टम, लगे होते हैं जिससे यह एक बहुत ही शक्तिशाली इंटेलिजेंट गैदरिंग टूल माना जाता है। इस ड्रोन का पंखों का फैलाव 20 मीटर है जिसमें हनीवेल इंजेन की शक्ति लगी है जिसकी ईंधन क्षमता 1769 किलोग्राम है जबकि इसकी अधिकतम गति 44 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके साथ इसमें हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल ले जाने की क्षमता भी है। यह रीपर पिछले 16 साल से अमेरीकी एयरफोर्स की हिस्सा बना हुआ है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments