google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमेरिका ने इजराइल को 14.5 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने को मंजूरी दी...

Nov 5, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने हमास के साथ युद्ध कर रहे इजराइल को 14.5 अरब डॉलर की सैन्य सहायता मुहैया करने को मंजूरी दी। यह मंजूरी हमास के साथ इस युद्ध में इजराइल के प्रति अमेरिका के व्यापक समर्थन को दर्शाती है, लेकिन इसके कारण सदन के नए स्पीकर माइक जॉनसन का दलगत रुख भी देखने को मिला जो डेमोक्रेटिक पार्टी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए सीधी चुनौती बन गया।

जॉनसन ने तय नियमों से परे जाकर रिपब्लिकन पैकेज की वकालत की, जिसमें आपात सहायता देने के लिए अन्य सरकारी खर्चों में कमी करने की बात की गई है। इसने सदन में रिपब्लिकन पार्टी के नए रूढ़ीवादी नेतृत्व को स्थापित किया, लेकिन जिस विधेयक को आमतौर पर दोनों दल का समर्थन मिलने की संभावना थी, इस लेकर डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसद बंट गए।बाइडन ने कहा है कि वह विधेयक को लेकर वीटो का इस्तेमाल करुंगा। डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि रिपब्लिकन पैकेज से इजराइल को मदद पहुंचाने में देरी होगी।


सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने कहा है कि ‘‘आश्चर्यजनक रूप से गैर गंभीर’’ विधेयक के सीनेट में पारित हो पाने की कोई संभावना नहीं है। युद्ध में इजराइल का समर्थन करने के लिए संसद में पहला महत्वपूर्ण विधायी प्रयास बाइडन के लगभग 106 अरब डॉलर के उस अनुरोध से बहुत कम है, जिसमें रूस के खिलाफ लड़ रहे यूक्रेन को मदद करने, चीन से निपटने के लिए अमेरिकी प्रयासों को आगे बढ़ाने और मैक्सिको के साथ लगती सीमा पर चुनौती से निपटने का भी प्रावधान किया गया था।विधेयक में इजराइल के लिए उतनी ही राशि देने की बात की गई है, जितनी रकम का बाइडन ने अनुरोध किया था, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास एवं कार्यालय ने कहा कि रिपब्लिकन योजना में गाजा के लिए मानवीय सहायता को शामिल नहीं करना एक ‘‘बड़ी गलती’’ है क्योंकि इससे संकट गहरा गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html