एम्बुलेंस को मरी टक्कर, हुआ बड़ा हादसा...पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास शुक्रवार की रात को एक अज्ञात वाहन ने शव ले जा रहे निजी एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। इस हादसे में मृतक की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चौथी बेटी की हालत गंभीर है बताई जा रही है। प्राप्त सुचना के आधार पर घायल बच्ची का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के पीआरओ अवनीश सिंह ने बताया कि उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धनीराम सविता की मौत कानपुर के हैलट अस्पताल में हो गई थी। शुक्रवार को परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस से शव लेकर घर जा रहे थे। तभी पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस में टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोर की थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घायल बच्ची को परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments