google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

G20 सम‍िट के ड‍िनर में शाम‍िल होंगे अंबानी-अडानी, इन अरबपत‍ियों को भी म‍िला न्‍योता.....

Sep 8, 2023
2 min read





































































द‍िल्‍ली में आयोज‍ित होने वाली जी20 सम‍िट (G20 Summit) में देश के द‍िग्‍गज कारोबार‍ियों का भी जमावड़ा लगने वाला है, देश के अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत देश के कई ब‍िजनेसमैन ड‍िनर में जी20 नेताओं के साथ शाम‍िल होंगे, रॉयटर्स की खबर के अनुसार करीब 500 कारोबारी 9 सितंबर को होने वाली जी20 समिट (G20 Summit) के बाद डिनर में श‍िरकत करेंगे |

ड‍िनर में ये अरबपत‍ि मौजूद रहेंगे बताया जा रहा है क‍ि रात्र‍ि भोज में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, भारतीय एयरटेल के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला जैसे कई दिग्गज उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी का मकसद दुनिया की सबसे प्रभावशाली अर्थव्यवस्थाओं के ग्रुप जी20 के नेतृत्व से लाभ उठाना है. इससे भारत को व्यापार‍िक और निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सकेगा |

अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि भी मौजूद रहेंगे दिल्ली में आयोज‍ित होने वाले इस भव्‍य कार्यक्रम की अतिथ‍ियों की ल‍िस्‍ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शामिल हैं. एक अध‍िकारी ने नाम नहीं प्रकाश‍ित करने की शर्त पर बताया क‍ि ड‍िनर के दौरान अलग-अलग राष्ट्र प्रमुखों की मेजबानी करने का मौका म‍िल रहा है. इतना ही नहीं शिखर सम्मेलन के दौरान देश के शीर्ष कारोबार‍ियों को इकट्ठा करने का मौका है |

ये दो राष्‍ट्राध्‍यक्ष नहीं आएंगे आपको बता दें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में श‍िरकत नहीं करेंगे , शनिवार की रात में आयोज‍ित होने वाले ड‍िनर में पीएम मोदी को भारत में व्यापार और निवेश की संभावनाओं के मौकों को उजागर करने का मौका मिलेगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html