google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरी का गजब मामला, बस शेल्टर को चोर उखाड़ ले गए....

Oct 5, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेंगलुरु से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां विधानसभा से 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर बने एक बस शेल्टर को चोर उखाड़ ले गए. 10 लाख की लागत से स्टील के बने इस शेल्टर के बनाए जाने के एक हफ्ते बाद ही चोरों ने इस पर अपना हाथ साफ कर दिया , यह बस शेल्टर कनिंघम रोड पर बना था | जो काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है, बेंगलुरु शहर में बीएमटीसी बस शेल्टरों का निर्माण करने वाली कंपनी के एसोसिएट उपाध्यक्ष एन रवि रेड्डी ने चोरी होने के एक महीने बाद 30 सितंबर को हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

शिकायत में कहा गया है, ''हम बीबीएमपी के लिए शहर में बस शेल्टर बनाने का काम करते हैं, हमने 21 अगस्त को कनिघम रोड पर इस विशेष बस शेल्टर (कॉफी डे के नजदीक) का निर्माण किया था, यह स्टेनलेस स्टील से बना था. इसकी लागत 10 लाख रुपये थी, हालांकि, 28 अगस्त को जब हमने दौरा किया, तो शेल्टर वहां नहीं था. हमने बीबीएमपी अधिकारियों से पूछताछ की और उनसे पूछा कि क्या उनके पास शेल्टर को हटाने के बारे में कोई जानकारी है और उन्होंने कहा नहीं | इसके बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया.'' दरअसल, इस जगह पर पुराना बस शेल्टर बना था. जो काफी जर्जर हालत में था. इसके बारिश में गिरने का खतरा था. ऐसे में इसे नया बनाने का फैसला किया गया था, इसी के तहत 21 अगस्त को 10 लाख की लागत से बने स्टील के इस शेल्टर को यहां बनाया गया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html