google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अमर अग्रवाल की उम्मीदवारी दो डॉक्टरों के बीच फंसी...

Sep 18, 2023
1 min read

























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पूर्व मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता अमर अग्रवाल लगातार छठवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ने को उत्सुक हैं मगर इस बार उनकी डगर आसान नहीं है। क्योंकि पार्टी का एक वर्ग उन्हें किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ाने का हिमायती है, लेकिन उनकी दिलचस्पी बिलासपुर सीट पर दी है। वहीं डॉ. अभिराम शर्मा की दावेदारी से उनकी उम्मीदवारी पर पेंच फंस गया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस संबंध में अमर अग्रवाल से बात की है।

न्यायधानी बिलासपुर के सियासी संघर्ष में उतरने को अमर अग्रवाल बेताब हैं क्योंकि 2018 के चुनाव में शैलेश पाण्डेय के हाथों मिली शिकस्त को वे भूले नहीं हैं। बिलासपुर सीट पर अमर अग्रवाल की दावेदारी वाजिब भी है और स्वाभाविक भी, यही कारण कि अमर अग्रवाल अपने दावे से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अमर अग्रवाल के अलावा बिलासपुर से अभिराम शर्मा की दावेदारी ने टिकट की प्रतिस्पर्धा को रोचक बना दिया है। डॉ. अभिराम शर्मा बिलासपुर में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

डॉ. शर्मा की छवि एक सेवाभावी व लोकप्रिय चिकित्सक की है अपनी सेवा सुश्रुषा के कारण डॉ. शर्मा को गरीबों का मसीहा कहा जाता है। टिकट की रेस में डॉ. शर्मा के अलावा डॉ. माखीजा के नाम भी शामिल है हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि बिलासपुर में अमर की दावेदारी एकदम तगड़ी है परन्तु राष्ट्रीय नेतृत्व का चाबुक फिलहाल छत्तीसगढ़ में जोर से चल रहा है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि अरपा नदी में अभी काफी पानी बहना बाकी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html