google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वर्तमान विधायक के साथ-साथ एक ही सीट पर कई नेताओं ने टिकट पाने दिया आवेदन...

Aug 22, 2023
1 min read































































विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट पाने दावेदार खुलकर सामने आ रहे हैं. टिकट के लिए आवेदन जमा करने की आज अंतिम तिथि है. कांग्रेस भवन में दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस के नेता ढोल-नगाड़ों के साथ आवेदन करने पहुंच रहे हैं. रायपुर पश्चिम से प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने दावेदारी पेश की. उन्होंने अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दिया. विधायक विकास उपाध्याय, आरडीए उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने भी अपना आवेदन पश्चिम विधानसभा से सौंपा |


धनंजय ठकुार ने आवेदन देने से पहले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं विकास ने कांग्रेस भवन की आरती उतारी और कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया, आरडीए उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने भी पश्चिम विधानसभा से टिकट के लिए दावेदारी की है. उन्होंने अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दिया, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा ने उत्तर विधानसभा से आवेदन किया है. कांग्रेस नेता सुनील कुकरेजा ने भी रायपुर उत्तर से दावेदारी पेश की है. अजीत कुकरेजा, डॉ. राकेश गुप्ता, राकेश धोतरे, पंकज मिश्रा, अमर गिदवानी, हरदीप सिंह होरा ने भी उत्तर से दावेदारी की है. रायपुर दक्षिण से पुष्पेंद्र परिहार और कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने भी आवेदन किया है. वहीं तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने रायपुर ग्रामीण और कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल ने रायपुर पश्चिम से दावेदारी पेश की है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html