रियूज ऑफ प्लास्टिक के साथ साथ पौधारोपण का भी संदेश दे रहे टेम्ट फाउंडेशन के सदस्य।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पर्यावरण क्षेत्र में सतत कार्यरत टेम्ट फाउंडेशन के सदस्य प्लास्टिक बॉटल्स में पौधारोपण कर रहे हैं जिससे एक ओर सिंगल यूज प्लास्टिक का रियूज हो रहा है तो साथ ही दूसरी ओर पौधारोपण कर आमजन में जनजागरूगता फैला रही है।

सदस्य आयुषी जैन ने टेम्ट फाउंडेशन की फाउंडर साक्षी सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में प्लास्टिक बॉटल मे पौधारोपण कर रियूज ऑफ प्लास्टिक का संदेश दिया। फाउंडर साक्षी सिंह राजपूत बताती है कि हमारी टीम लगभग चार वर्षो से पर्यारण को लेकर जन जागरुगकता कार्यक्रम सम्पूर्ण शहडोल संभाग में कर रही है।

हमारे अभियान में प्लास्टिक हटाओ पृथ्वी बचाओ, एक युद्ध प्लास्टिक के विरुद्ध, से नो टू यूज सिंगल यूज प्लास्टिक वा साफ सफाई स्वच्छता अभियान भी शामिल है। हमारे कार्यक्रम ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनो माध्यमों में चलते रहते हैं।

सक्रिय सदस्य आयुषी जैन ने प्लास्टिक बॉटल्स में तुलसी,एलोवेरा व कुछ फूलों के पौधे भी प्लास्टिक बॉटल्स में लगाया । उन्होंने बताया कि हम बुढार नगर में समय समय पर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक के सही उपयोग व ईकोफ्रेंडली बैग के उपयोग पर विशेष बल देते हैं ।
पौधारोपण में बच्चे भी बड़ी उत्सुकता के साथ भाग ले रहे हैं। साथ ही साथ दीपिका वर्मन व श्रद्धा सिंह के मार्गदर्शन में आमजन में सिंगल यूज प्लास्टिक रैपर को प्लास्टिक बॉटल्स में भरकर ईकोब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का सही तरीके से उपयोग किया जा सके।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments