google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वस्त्र वितरण के साथ-साथ टेम्ट फाउंडेशन ने सिरौंजा ग्राम में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Dec 25, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

टेम्ट फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत सिरौंजा में वस्त्र वितरण समारोह आयोजित कर जरूरतमंदो को कपड़े उपलब्ध कराए। साथ ही नगरवासियों को प्लास्टिक के हानिकारक दुष्प्रभावों से अवगत करा कर प्लास्टिक के रीयुज, रीसाइक्लिंग, व रिड्यूज को बढावा दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद सदस्य शिल्पी सौरभ पाण्डेय ने प्लास्टिक बैग्स के स्थान में इकोफ्रेंडली बैग्स के उपयोग पर बढ़ावा दिया। ग्राम पंचायत सिरौंजा के सरपंच रामराज कोल ने बताया कि टेम्ट फाउंडेशन के सदस्य वस्त्र वितरण समारोह की तैयारी पिछले कई दिनों से कर रहे है और यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि हमारी पूरी टीम ने वस्त्र वितरण समारोह के द्वारा लगभग लगभग 1000 लोगो को कपड़े वितरित कराए साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

व प्राचार्य शा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरौंजा मुकेश कुशवाहा ने बताया कि साक्षी सिंह राजपूत के दिशानिर्देश में कार्यरत टेम्ट फाउंडेशन टीम लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत है साथ ही साक्षी नगरपरिषद बुढार की साफ सफाई स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर है,ये सतत प्लास्टिक के रियुज व रीसाइकिल के विषय में आमजन को जागरूग करती है।

सदस्य टेम्ट फाउंडेशन आयुषी जैन और दीपिका वर्मन ने बताया कि हमारी टीम बुढार व शहडोल में लगातार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य रही है और आम जनता में प्लास्टिक बैग्स के स्थान में उनके विकल्पों को प्रयोग करने के लिए प्रेरित करती है। श्रद्धा सिंह व मोना वर्मन ने वस्त्र वितरण समारोह में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी राघवानी, कन्हैया दास, अभिषेक मुखर्जी, दिग्विजय सिंह, शंकु दीवान, ललित सिंह व अंजना द्विवेदी सभी की महत्वपूर्ण योगदान रहा इस कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने भी अपनी अभुतपूर्व सहभागिता निभाई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html