google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुश्किल में आलोक मौर्य, एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी ने उठाया ये कदम.....

Jul 23, 2023
1 min read













एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा मौर्य की शिकायत पर ज्योति के ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया है, इसी के साथ ज्योति मौर्य के पति आलोक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं | एसडीएम ज्योति मौर्य की जेठानी शुभ्रा ने यह केस अपने पति के साथ देवर आलोक मौर्य और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराया है. ज्योति की जेठानी शुभ्रा मौर्य का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. ससुराल वाले रुपयों के लिए मारपीट करते थे | कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था | बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और केस दर्ज किया गया |

कालिंदीपुरम निवासी शुभ्रा शिक्षिका हैं. आरोप है कि उनके पति जीएसटी में कार्यरत हैं, लेकिन शादी से पहले खुद को इंटेलिजेंस अधिकारी बताया था. यह भी आरोप है कि विनोद मौर्या अक्सर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते हैं. यह सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है. इससे परेशान शुभ्रा ने रविवार को थाने में तहरीर दी है |

ज्योति मौर्य ने भी लगाए थे आरोप :- इससे पहले ज्योति मौर्य ने पंचायती राज विभाग प्रतापगढ़ में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत पति आलोक समेत कई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था | ज्योति ने अदालत में तलाक के लिए भी मुकदमा किया है, जिस पर जल्द ही सुनवाई होनी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html